Sunday, 2 September 2012

soyabean ke kofta(सोयाबीन कोफ्ता )

सोयाबीन हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आज हम आपको सोयाबीन कोफ्ता बनाना सिखाएंगे जो कि बनाने में बहुत ही आसान है।

  कोफ्ते के लिये सामग्री- 
न्‍यूट्रीला- 100 ग्राम
उबले आलू- 1 कप
बेसन- 1 चम्‍मच
अदरक- 1 इंच घिसा
हरी मिर्च- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
तेल 
 http://hindi.boldsky.com/img/2012/08/11-07-soybean-kofta-070812.jpg

ग्रेवी के लिये- 
प्‍याज- 2
अदरक लहसुन पेस्‍ट- 1 चम्‍मच
टमाटर प्‍यूरी- ½ कप
सौंफ- ½ चम्‍मच
दूध- ½ कप
हल्‍दी पाउडर- 1 चम्‍मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
गरम मसाला- 1 चम्‍मच
जीरा- 1 चम्‍मच
पानी- ½ कप

विधि-

सोयाबीन को पहले गरम पानी में 10 मिनट तक के लिये भिगो दीजिये और फिर उसे पानी से निचोड कर बाहर रख दीजिये।उसके बाद सारे मसालों को एक कटोरे में रखें और उसमें भिगोया हुआ सोयाबीन डाल कर आटा तैयार करें। आटा सानने के लिये पानी का प्रयोग बिल्‍कुल ना करें। एक डीप पैन लें और उसमें तेल गरम करें। एक किनारे आटे से लोई बनाएं और गोल आकार दें। ऐसे ही 12-15 कोफ्ते तैयर कर लें और उसे पैन में तल कर बाहर निकाल लें। अब एक कढाई लीजिये और उसमें तेल गरम करें और जीरा डाल कर कटे हुए प्‍याज भी डाल दीजिये। आंच हल्‍की कर दीजिये और उसके बाद उसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डालिये और 1 मिनट तक पकाइये।
अब उसमें हल्‍दी पाउडर, नमक, टमाटर प्‍यूरी, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मिक्‍स कीजिये। इसको हल्‍की आंच पर पकाइये और जब मसाला तेल से अलग हो जाए तब समझिये कि मसाला तैयार हो गया। अब ग्रेवी में पानी और दूध डालिये और अच्‍छे से चलाइये। फिर उसमें तैयार किये हुए कोफ्ते डाल दीजिये और इसे हल्‍की आंच पर कुछ देर के लिये पकने दीजिये। जब सब्‍जी तैयार हो जाए तब गैस की आंच बंद कर दीजिये और उसमें  हरी धनिया की पत्‍तियां डाल कर गरम गरम चावल के साथ सर्व कीजिये।   

Friday, 31 August 2012

Bread ke gulab jamun (ब्रेड के गुलाब जामुन)

हम आपको साधारण गुलाब जामुन नहीं बल्कि ब्रेड से तैयार किये गए स्‍वादिष्‍ट गुलाब जामुन बनाना सिखाएंगे। इसको बनाने में बिल्‍कुल भी समय नहीं लगता और यह फ्रिज में बचे हुए पुराने ब्रेड से भी बनायी जा सकती है।

आवश्यक सामग्री :

6 ब्रेड स्लाइस
1 चम्‍मच मैदा
1 चम्‍मच बारीक सूजी
3 चम्‍मच दूध
1/2 चम्‍मच इलायची पाउडर
1/2 चम्‍मच पिसी चीनी
1 चम्‍मच हल्का भुना हुआ खोया
1 चम्‍मच चिरौंजी
1 चम्‍मच बारीक कटा पिस्ता
तलने के लिए रिफाइंड ऑयल



http://hindi.boldsky.com/img/2012/06/09-untitledss.jpg


विधि :
पिसी हुई चीनी में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें। ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें। पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ दें ताकि दूध निकल जाएं। इसमें मैदा व सूजी मिलाएं। मिश्रण ज्यादा सख्त नही होना चाहिए। मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं। प्रत्येक गोली में बीच में खोये वाला मसाला भर कर बंद कर दें। चीनी और पानी की एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें। अब गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक गोलियां तले और इन्हें गर्म चाशनी में डाल दें। 2-3 घंटे चाशनी में गोलियां भीगने दें। लीजिये तैयार हो गए आपके स्‍वादिष्‍ट मीठे गरमा गरम ब्रेड के गुलाब जामुन, इन पर पिस्ते की कतरन छिड़क कर सर्व करें।

Wednesday, 18 July 2012

kachche papite ki sabji (कच्चे पपीते की सब्जी)

आवश्यक सामग्री -

  • कच्चा पपीता - 500 ग्राम ( 1 छोटा पपीता)
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून

विधि -

पपीते को धोकर छीलिये और बीज हटाकर बड़े टुकड़ो में काटिये, इन टुकड़ों को फिर से धो लीजिये, पानी हटाइये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.
टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और 2-3 टुकड़ों में काट लीजिये.
अदरक छीलिये, धोइये और 3-4 टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजों को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर, पिसा मसाला डालिये और चमचे से चलाइये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में पपीते के टुकड़े और नमक डालिये, चमचे से चलाकर 2 मिनिट तक भूनिये, 2/3 कप पानी डाल कर मिलाइये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.
कुकर खुलने पर सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और मिला दीजिये.